अन्तर्नोद-न्यूनता का सिद्धांत

Drive Reduction Theory : Clark L. Hull

क्लार्क एल. हल

क्लार्क एल. हल (Clark L. Hull, 1884–1952)

उपनाम

  • चालक-न्यूनता सिद्धांत
  • आवश्यकता-पूर्ति सिद्धांत
  • प्रबलन सिद्धांत
  • सतत अधिगम सिद्धांत

मुख्य विचार

  1. अधिगम जैविक आवश्यकताओं (भूख, प्यास, नींद) पर आधारित है, जो ड्राइव उत्पन्न करती हैं। ड्राइव व्यवहार की प्रेरक शक्ति है।
  2. ड्राइव का घटाव (Drive Reduction) पुनर्बलन का आधार है। व्यवहार ड्राइव कम करता है तो सुदृढ़ होता है।
  3. उदाहरण: भूखा बच्चा खाना खाकर संतुष्ट → ड्राइव कम → व्यवहार मजबूत।

ड्राइव रिडक्शन ही पुनर्बलन का मूल है; Reinforcement Theory व्यापक है, जबकि यह उसका कोर कॉन्सेप्ट है।

ड्राइव रिडक्शन प्रक्रिया

ड्राइव रिडक्शन का मुख्य डायग्राम

सरल ड्राइव रिडक्शन मॉडल

ड्राइव एवं व्यवहार का चक्र

ड्राइव रिडक्शन चक्र

ड्राइव रिडक्शन प्रक्रिया

हल का गणितीय मॉडल

sEr = sHr × D × K × V × J – Ir − sIr

सरल रूप में: सीखना = आदत + प्रेरणा + प्रोत्साहन – अवरोध

हल का सूत्र

हल का गणितीय सूत्र

सूत्र विस्तार

सूत्र का विस्तृत चित्रण

प्रयोग: मिलर एवं डॉलर्ड का कैंडी प्रयोग

भूखी 6 वर्षीय बच्ची को अलमारी में छिपी कैंडी ढूँढने को कहा गया।

  • पहली बार: 210 सेकंड
  • दूसरी बार: 48 सेकंड
  • तीसरी बार: 2 सेकंड

भूख (ड्राइव) → व्यवहार → ड्राइव कमी → व्यवहार मजबूत।

भूलभुलैया प्रयोग

हल का चूहे भूलभुलैया प्रयोग (समान सिद्धांत)

मेज़ प्रयोग

भूलभुलैया का चित्रण

निष्कर्ष

  1. ड्राइव → लक्ष्य व्यवहार → ड्राइव कमी → व्यवहार मजबूत।
  2. पुनरावृत्ति से अधिगम स्थायी।
  3. अधिगम जैविक आवश्यकताओं से जुड़ा।

ड्राइव रिडक्शन पुनर्बलन का मूल आधार है।

शैक्षिक महत्व

  • प्रेरणा: विद्यार्थियों की बुनियादी आवश्यकताओं का ध्यान।
  • पाठ्यक्रम: रुचियों से मेल।
  • पुरस्कार: प्रशंसा से गति बढ़ाना।
  • व्यवहार प्रबंधन: सकारात्मक पुनर्बलन।
  • जिज्ञासा एवं आवश्यकता पूर्ति से प्रोत्साहन।

पुनर्बलन सिद्धांत बनाम अन्तर्नोद-न्यूनता सिद्धांत

पहलू पुनर्बलन सिद्धांत अन्तर्नोद-न्यूनता सिद्धांत
प्रतिपादक क्लार्क एल. हल क्लार्क एल. हल
मूल विचार व्यवहार के बाद पुनर्बलन से अधिगम ड्राइव कमी से अधिगम
केन्द्रबिंदु पुनर्बलक ड्राइव कमी
सिद्धांत का आधार S-R संबंध एवं पुनर्बलन जैविक आवश्यकताएँ
Hull का सूत्र S-R मजबूती पुनर्बलन से विस्तृत मॉडल: sEr = sHr × D × K × V × J - Ir - sIr
महत्वपूर्ण घटक पुनर्बलन (व्यवहार दोहराने की संभावना बढ़ाना) ड्राइव (प्रेरक शक्ति, कमी से पुनर्बलन)
उदाहरण होमवर्क पर प्रशंसा/चॉकलेट भूखा बच्चा खाना ढूँढता है
प्रयोग लीवर दबाने पर भोजन कैंडी प्रयोग
निष्कर्ष अधिगम = व्यवहार + पुनर्बलन अधिगम = ड्राइव + व्यवहार → कमी → मजबूत
शैक्षिक महत्व पुरस्कार/प्रशंसा से प्रेरणा आवश्यकताओं का ध्यान
तुलना चार्ट

पुनर्बलन एवं ड्राइव रिडक्शन की तुलना

तुलनात्मक चार्ट

व्यवहारवादी सिद्धांतों की तुलना