तुलनात्मक अध्ययन: थॉर्नडाइक, पावलोव एवं स्किनर

Comparative Study: Thorndike, Pavlov & Skinner

व्यवहारवादी सिद्धांतों की तुलना (Comparison Chart)

शास्त्रीय vs क्रिया-प्रसूत अनुबंधन

तुलनात्मक तालिका (Comparison Table)

क्लासिकल vs ऑपरेंट कंडीशनिंग

तुलनात्मक अध्ययन

पहलू / विशेषता थॉर्नडाइक (Thorndike) पावलोव (Pavlov) स्किनर (Skinner)
सिद्धांत का नाम प्रयत्न और त्रुटि सिद्धांत (Trial & Error Theory) शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत (Classical Conditioning Theory) संक्रिय अनुबंधन सिद्धांत (Operant Conditioning Theory)
प्रतिपादक एडवर्ड ली थॉर्नडाइक इवान पेट्रोविच पावलोव बर्र्हस फ्रेडरिक स्किनर
निवासी अमेरिका (U.S.A.) रूस अमेरिका (U.S.A.)
काल 1898 1904 1938
मुख्य प्रयोग बिल्ली को पजल बॉक्स में बंद कर भोजन पाने के लिए प्रयास कुत्ते पर घंटी और भोजन का प्रयोग चूहे पर लीवर बॉक्स और कबूतर पर कुंजी दबाने का प्रयोग
अनुबंधन का प्रकार प्रयत्न और त्रुटि द्वारा अधिगम उद्दीपन-अनुक्रिया (S-R) अनुबंधन अनुक्रिया-उद्दीपन (R-S) अनुबंधन
मुख्य तत्व प्रयत्न (Trial), त्रुटि (Error), सफलता (Success) प्राकृतिक उद्दीपन (Food), तटस्थ उद्दीपन (Bell), अनुक्रिया (Salivation) स्वतःस्फूर्त क्रिया (Lever Press), पुनर्बलन (Reinforcement)
नियम / सिद्धांत प्रभाव का नियम, अभ्यास का नियम, तत्परता का नियम उद्दीपन और अनुक्रिया का संयोजन पुनर्बलन द्वारा व्यवहार का स्थायीकरण
व्यवहार की प्रकृति प्रयत्न और अभ्यास से सीखा गया स्वतः प्रेरित, स्वचालित प्रतिक्रियाएँ स्वतःस्फूर्त, सक्रिय और परिणाम आधारित
उपयोग अभ्यास, पुनरावृत्ति और धैर्य का विकास आदत निर्माण, भावनात्मक और शारीरिक प्रतिक्रियाएँ अभिक्रमित अनुदेशन, कम्प्यूटर आधारित शिक्षण, व्यवहार परिवर्तन
शिक्षण महत्व विद्यार्थी धैर्यपूर्वक प्रयास कर सीखते हैं अनुशासन, भावनाओं और प्रतिक्रियाओं के निर्माण में उपयोगी आधुनिक शिक्षण तकनीक, फीडबैक और पुनर्बलन पर आधारित शिक्षण

संक्षेप में

  • थॉर्नडाइक: अधिगम प्रयास और अभ्यास का परिणाम है।
  • पावलोव: अधिगम उद्दीपन और प्रतिक्रिया के जुड़ाव से होता है।
  • स्किनर: अधिगम स्वतःस्फूर्त क्रिया और उसके परिणाम (पुनर्बलन/दंड) पर निर्भर करता है।